राष्ट्रवाणी: कग नेवस : मिथलेश गुप्ता, जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कंसाबेल वन परिक्षेत्र में इन दिनों 18 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. साजापानी गांव के रिहायशी इलाके में शुक्रवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. बताया जा रहा है कि कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी गांव में घुस आया. इस दौरान उसने दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा अनाज भी खा गया. हालांकि, समय रहते ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. जानकारी के अनुसार, रात के समय हाथियों के दल ने अचानक गांव में पहुंचकर हमला कर दिया. हाथी ने घरों की दीवारों और सामान को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद वह घरों में रखे अनाज को खाने लगा. हाथी को सामने देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात के समय सतर्कता बरत रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभाग ने हाथी के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने, रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है.
Trending
- भारतीय पीएसयू एसईसीएल मुख्यालय में 62वीं कंपनी-स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई
- भारतीय पीएसयू बीसीसीएल मुख्यालय में विशेष इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया
- संगठन निर्माण और कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में अव्वल, बूथ से प्रदेश तक कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना – राष्ट्रवाणी
- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब सिर्फ 10% ही लिया जाएगा ब्रोकन चावल – राष्ट्रवाणी
- स्कूल में शर्मनाक सजा: दंड के नाम पर शिक्षिका ने छात्र से लिखवाई 100 बार अश्लील गालियां, कॉपी देखकर भड़के अभिभावक, देो ने दिए जांच के आदेश – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे CM साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

