राष्ट्रवाणी: कग News: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. बालोद जिले के चिखलाकसा में एक्सपायर हो चुके लगभग 6,000 बिस्किट पैकेट खुली जगह फेंकी हुई मिली है. प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के पास बरसाटोला रोड के सड़क किनारे बड़ी संख्या में एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट फेंक दिए गए. इस तरह खुले में खाद्य सामग्री को फेंके जाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 500 बिस्किट के पुड़े पड़े मिले. हर पुड़े में लगभग 12 पैकेट थे. इस तरह एक्सपायर हो चुके करीब 6 हजार बिस्किट पैकेट फेंक दिए गए हैं. ये सभी पैकेट जुबिलो और मोई-मोई कंपनी के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपए है. खुले में फेंके गए इन पैकेटों को गाय और कुत्ते खाते भी नजर आए, जिससे लोगों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चिंता जताई. कुछ पैकेट खोलकर देखेने पर 6 फरवरी 2026, 19 फरवरी 2026 और 10 मई 2026 की एक्सपायरी डेट दर्ज मिली। बताया जा रहा है कि अधिकांश पैकेट पूरी तरह सीलबंद थे. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. खाद्य विभाग की टीम से सभी एक्सपायरी सामग्री को जब्त करने की ग्रामीणों ने मांग की है. वहीं जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले पर खाद्य विभाग का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी

