राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के आंगन में कपड़े सुखा रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में सनसनी और मातम का माहौल है। यह घटना अधारी नवागांव की है। जानकारी के मुताबिक, अधारी नवागांव निवासी संगीता साहू सोमवार की सुबह नहाने के बाद अपने घर के आंगन में कपड़ा सुखाने गई थी। जिस जगह पर कपड़े सुखाने की रस्सी बांधी गई थी उसी के ठीक बगल से बिजली का तार गुजरा हुआ था। जैसे ही संगीता ने रस्सी पर गीले कपड़े डाले वह अनजाने में विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अचानक हुए इस हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
Trending
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
