राष्ट्रवाणी: कग नेवस : अमित पाण्डेय, खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई. खेत में जोताई कर रहे किसान की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बैगा टोला निवासी (43 वर्ष) महेश वर्मा के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, महेश वर्मा (43 वर्ष) मंगलवार को अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान खेत में स्थित बोरवेल के लिए बिछाई गई बिजली लाइन की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया. करंट लगते ही वे गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बोरवेल की बिजली लाइन के संपर्क में आने से हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Trending
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
