एशिया कप का खिताब जीतकर भी भारतीय टीम ने जो रुख अपनाया है, उसने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड में भूचाल ला दिया है। पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ ने भारत पर सीधा और आक्रामक हमला बोलते हुए उसे “अहंकारी” करार दिया है। विवाद तब शुरू हुआ जब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और PCB चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया और प्रेजेंटेशन सेरेमनी छोड़कर ड्रेसिंग रूम में ही डटी रही।

इस पूरे ड्रामे के कारण प्रेजेंटेशन सेरेमनी करीब 50 मिनट तक रुकी रही और आखिरकार भारत बिना ट्रॉफी लिए ही वापस लौट गया। इसी पर आगबबूला होकर यूसुफ ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकालते हुए लिखा कि जब राष्ट्रीय गर्व अहंकार में बदल जाता है, तो जीत का कोई मोल नहीं रह जाता। बिना नम्रता के जीती गई ट्रॉफी भी हार जैसी है। वहीं BCCI ने साफ कर दिया है कि मोहसिन नकवी को भारत का यह कड़ा रुख फाइनल से पहले ही साफ-साफ बता दिया गया था।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version