टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रनों की आतिशी पारी खेलने के बाद मैनेजमेंट और लगातार हो रही ट्रोलिंग की धज्जियां उड़ा दी हैं। 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बिठाकर संजू को खिलाने पर चल रहे बवाल के बीच सैमसन ने पहली बार अपना मौन तोड़ा है। संजू ने बेहद तल्ख लहजे में मीडिया और बाहर की बयानबाजी को आड़े हाथों लिया।

संजू ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, “हम कोई मशीन या रोबोट नहीं हैं कि जब चाहें ड्रॉप कर दो और बाहर का शोर हमें प्रभावित न करे। जब आप दो-तीन मैचों में फ्लॉप होते हैं और बाहर बैठकर बातें सुनते हैं, तो सच में दर्द होता है।” 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ अपनी ‘प्रतिस्पर्धा’ के सवाल पर संजू ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी टीम के लक्ष्य से बड़ा नहीं होता। संजू ने तंज कसते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया का वाई-फाई बंद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जहर फिर भी उन तक पहुंच ही जाता है!



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version