राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के भेण्डरी गांव में घर में घुसकर चोरी और महिला को घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात घर में लगे ककतव कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी पहचान छिपाने के लिए रेनकोट और नकाब पहनकर घर में घुसा था। इस दौरान आरोपी ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मगरलोड थाना पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का उपचार जारी है। फिलहाल, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ककतव फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
Trending
- फ्लॉप बल्लेबाजी, लचर कप्तानी और चोट का ड्रामा: श्रीलंका दौरे से पहले ही बेनकाब हुआ टीम इंडिया का खोखलापन!
- रायपुर में कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, कजप आंदोलन में शामिल दिल्ली-बिहार के तीन बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कग वेाथेर उपदाते : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- सक्ती के एकलव्य छात्रावास में नवमीं के छात्र की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला इकलौते बेटे का शव – राष्ट्रवाणी
- एम ज़ी एम हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रसंघ पदभार एवं शपथ ग्रहण समारोह, पौधारोपण का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother मिलक Bank)” की घोषणा – राष्ट्रवाणी
