राष्ट्रवाणी: CG News : प्रतीक पटनायक, धमतरी. जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है. हाथी की मौजूदगी से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है. वन विभाग ने हाथी की लोकेशन मिलने के बाद आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है. वन विभाग के मुताबिक, दंतैल हाथी फिलहाल कक्ष क्रमांक P-143 के आसपास मौजूद है. हाथी के आगे बढ़कर जोगीडीह के आबादी क्षेत्र और धमतरी केरेगांव रेंज की ओर जाने की आशंका जताई गई है. इसे देखते हुए जोगीडीह, छुही, पीपरछेड़ी, बाजारकुर्रीडीह, साल्हेभाट, सिरौदकला और कमारपारा समेत आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बासीखाई, झुरातराई और भालुचुवा गांवों में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है.हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है. पीपरछेड़ी और कमारपारा समेत प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और उसे किसी भी तरह परेशान न करें. हाथी की सूचना तत्काल नजदीकी वन कर्मचारी को देने की अपील की गई है. बताया जा रहा है कि यह दंतैल हाथी गरियाबंद की ओर से उत्तर सिंगपुर होते हुए केरेगांव रेंज में पहुंचा है. हाथी की गतिविधियों को देखते हुए उसके आसपास करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाली बस्तियों को सतर्क किया गया है. वन विभाग की टीम हाथी की लगातार निगरानी कर रही है और उसकी गतिविधियों के आधार पर ग्रामीणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं.
Trending
- क्लाइमेट चेंज पर भारत का ‘ग्रीन’ विजन: हाइड्रोजन ट्रेन से न्यूक्लियर एनर्जी तक, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया फ्यूचर प्लान – राष्ट्रवाणी
- 28 सितंबर को 1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी ‘विजय सरकार’, आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी थाईमामन योजना – राष्ट्रवाणी
- कलिंगा विश्वविद्यालय और कुशाभाऊ पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू, शिक्षण-प्रशिक्षण, शोध के साथ परियोजनाओं पर मिलकर करेंगे काम – राष्ट्रवाणी
- विस्थापन पर बवाल: 36 परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- जल-जंगल-जमीन छोड़कर नहीं जाएंगे – राष्ट्रवाणी
- CG Accident News : कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक घायल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- Threads पर बच्चों की एक्टिविटी पर अब पैरेंट्स की रहेगी नजर, Meta ने दिया नया कंट्रोल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- VIDEO : स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- गड्ढों से पटे पड़े सड़क पर दीए जलाकर किया अनोखा प्रदर्शन, आम जनता के गुस्से का किया इजहार… – राष्ट्रवाणी
