राष्ट्रवाणी, 25 अगस्त2026। सूरजपुर जिला के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर कोटबहरा जंगल में प्रेमी जोड़े की लाश मंगलवार को लटकी मिली है। सूचना पर लटोरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

मृतकों की पहचान रिंकी कुमारी पिता अमरजीत सिंह तेलसरा थाना रामानुजनगर एवं मूलचंद पिता मोहरलाल खडग़वां प्रतापपुर के रूप में हुई है।

बताया गया कि आसपास के ग्रामीण खुखड़ी चुनने कोटबहरा जंगल गए थे, तभी उन्होंने देखा कि जंगल के भीतर युवक-युवती गमछा के सहारे लटके हुए हैं।

ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस एवं फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवा शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी की है।

युवक के पैकेट में रखे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई, इसी आधार पर युवती की भी शिनाख्त हुई है। बताया गया कि दोनों आदिवासी समुदाय थे और दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। युवक के साथ कई बार युवती को साथ घूमते लोगों ने देखा था।

घटना स्थल के पास ही एचएफ डीलक्स बाइक सीजी 15 डीजी 3422 को पुलिस ने बरामद किया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी बाइक से दोनों जंगल पहुंचे होंगे और फांसी लगाई होगी।

परिजनों के मुताबिक दोनों सोमवार को घर से बिना बताए निकले थे, जिनकी आज दूसरे दिन मंगलवार को फांसी में लटकी लाश बरामद हुई है।

फिलहाल पुलिस ने पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ, पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों के खुलासे की बात कही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version