रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा में 25 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पति-ससुर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मंजूषा गोस्वामी की शादी इसी साल 16 जनवरी को चंगोराभाठा निवासी आशीष गोस्वामी के साथ हुई थी. मंगलवार को मंजूषा का पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था. उसी वक्त मंजूषा ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया.‍ जिससे नाराज आशीष ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया. इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई. बहस के बीच आशीष ने मंजूषा को अपने पिता और मां के सामने थप्पड़ मार दिया.

पति के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से नाराज मंजूषा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. कमरे में पहले मजूषा ने वीडियो बनाया और फिर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई. जब कुछ देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ और उन्‍होंने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा खुलने पर मंजूषा का शव पंखे से लटकता मिला.

पति और घरवालों पर प्रताड़ना का आरोप
मंजूषा ने वीडियो में अपने पति आशीष गोस्वामी पर आए दिन मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं ससुर पूर्वेंद्र पूरी गोस्वामी, देवर अभिषेक और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वीडियो में मंजूषा कहती हुई दिखाई दे रही है कि, “मैं अपने जीवन से तंग आ चुकी हूं. मेरा पति आशीष, मेरा देवर अभिषेक, मेरी सास, मेरे ससुर सब मिलकर मुझे प्रताड़ित करते हैं. मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं है.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version