राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धाराशिव गांव के खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक के शव में सड़न आ गई थी, जबकि युवती ने आज ही फांसी लगाई है। प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद युवती ने भी उसी पेड़ पर फांसी लगा ली। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों और दोनों के बीच संबंध को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पामगढ़ पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- सीसीएल कर्मचारी कल्याण सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है – भारतीय पीएसयू
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया अधिकारियों को साफ संदेश, कहा- जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही… – राष्ट्रवाणी
