राष्ट्रवाणी: कग सुिकिदे नेवस : वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से पति-पत्नी की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में मंगलवार को दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे. वह दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रहते थे. पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था. घटना की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है. दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचानाम किया गया. पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आई, जिसे सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी. फिलहाल पति-पत्नी द्वारा इस तरह की कदम उठाने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पायेगी.
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी
