राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बुधवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बादल बरसे, जबकि रायपुर में गर्मी बनी रही।

मानसून की वापसी रेखा रायपुर से होकर गुजर रही है, जिससे मौसम में बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। रायपुर में गुरुवार को आंशिक बादल, बारिश या गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

दूसरी ओर पेंड्रारोड में रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री पर पहुंच गया। बलरामपुर के चांदो और कबीरधाम के पिपरिया में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा की संभावना जताई है।

एक-दो स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी है। बुधवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। बलरामपुर जिले के चांदो और कबीरधाम जिले के पिपरिया में 30-30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

सामरी और बिलासपुर जिले के कोटा में दो-दो सेंटीमीटर पानी गिरा। रायगढ़, मुंगेली के पथरिया, जशपुर के सन्ना और बिलासपुर में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। जगदलपुर में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश का यह दौर मानसून वापसी के बीच स्थानीय मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

तेज हवा भी चल सकती हैं। रायपुर में आठ अक्टूबर को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा बारिश या गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम 18.6 डिग्री और बिलासपुर में 22.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके विपरीत रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। जगदलपुर में दिन का तापमान 33.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version