राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों तथा रायपुर व दुर्ग संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश ने जीवन को प्रभावित किया।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बने एक स्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। इस सिस्टम से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है।

बारिश के चलते प्रमुख जिलों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है, वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वर्षा के प्रमुख आंकड़ों पर नजर डालें तो धनोरा में सर्वाधिक 140 मिमी, बस्तर में 100 मिमी, पखांजूर, नानगुर, कोंडागांव और अंतागढ़ में 90-90 मिमी तक पानी बरसा।

इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर संभाग में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार रविवार को बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी। हालांकि सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version