राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर उपदाते : रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहने वाली है. रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, तो एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई. अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम पानी गिरा है. मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है. राजधानी का तापमान शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन रविवार को हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया. बारिश के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. रायपुर के अलावा बसना, सरायपाली, सोनाखान, पिथौरा, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बगीचा और कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई. प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया. रायपुर और आसपास के इलाकों में आज मौसम विभाग ने बादल गरने चमकने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में तेज हवाएं, मध्यम बारिश और आकाशिय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी बादल गरजने-चमकने, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी रफ्तार से हवा चलने और बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया है.
Trending
- दुर्ग में बेची जा रहा थी नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, पुलिस ने 18 हजार नग की बनाई जब्ती – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में हादसा, दरवाजा खोलने के दौरान लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, महिला की मौत – राष्ट्रवाणी
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा… – राष्ट्रवाणी
- कग अककिदेनत News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल – राष्ट्रवाणी
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज ने हैप्पी स्कूल में किया स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार पर भूपेश बघेल का वार: कहा- हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया तक फैलाया, वह आज खत्म कर दिया गया – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
