राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज कई जगह बारिश, भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 16 सितंबर तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुरुआती दो दिनों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। 12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन भी यलो अलर्ट जारी किया है। 14 सितंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 15 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। 16 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस दिन के लिए भी मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version