इंदौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को दावा किया कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के जश्न में इंदौर जिले के महू कस्बे में निकाले गए जुलूस पर साजिश के तहत हमला करके दंगा भड़काया गया था. अधिकारियों ने बताया कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के जश्न में नौ मार्च की रात महू में निकाले गए जुलूस पर कथित हमले के बाद दो पक्षों के बीच भड़के दंगे के दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं थीं.

संघ के मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) के प्रमुख प्रकाश शास्त्री ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,”जब हम महू की घटना पर गौर करने पर लगता है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के जश्न में महू में निकाले गए जुलूस पर साजिश के तहत हमला किया गया था.” उन्होंने महू दंगे पर चिंता जताते हुए कहा,”भारत की जीत के बाद लोगों का समूह महू में जश्न मनाने निकला था. इस जुलूस पर हमला, पथराव और यहां तक कि पुलिस को भी निशाना बनाया जाना सुनियोजित षड़यंत्र प्रतीत होता है. यह घटना दर्शाती है कि हमलावर पूरी तैयारी करके आए थे.” यह पूछे जाने पर कि क्या महू दंगे के मामले में पुलिस की कार्रवाई से संघ संतुष्ट है, शास्त्री ने जवाब दिया,”पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. देखते हैं कि जांच का क्या परिणाम होता है.” संघ के नेता ने एक अन्य सवाल पर यह भी कहा कि ”औरंगजेब की मानसिकता” को देश से मिटाने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा,”हम स्वतंत्र भारत में रहते हैं और हमारा गौरवशाली इतिहास रहा है. जिस व्यक्ति ने हमें रौंदा है, उसे याद करके हमें शक्ति तो नहीं मिलेगी. हमें उन लोगों को याद करना चाहिए जिनसे हमें उत्साह व प्रेरणा मिले और हममें आत्मविश्वास जगे.” शास्त्री ने इस बात को ”भ्रम और गलत धारणा” बताया कि संघ ”मुस्लिम विरोधी” है. उन्होंने कहा कि संघ किसी भी समुदाय का विरोधी नहीं है और यह संगठन समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version