नासिक: महाराष्ट्र के नासिक शहर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए कुछ लोगों ने सड़क पर पटाखे जलाए जिससे एक फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यहां कॉलेज रोड इलाके में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क पर पटाखे फोड़े, जिसके कारण घर में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें आग बुझाने में करीब 30 मिनट का समय लगा। उन्होंने बताया कि जब दमकल कर्मी आग बुझाने में व्यस्त थे, तभी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए कुछ युवक दमकल वाहन पर चढ़ गए और उस पर नाचने लगे।

अधिकारी ने बताया कि जश्न में लगभग 4,000 लोग एकत्र हुए थे, जिससे अग्निशमन अभियान में बाधा उत्पन्न हुई। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version