वियना. ऑस्ट्रिया के अधिकारियों का कहना है कि दिनदहाड़े राहगीरों पर चाकू से हमला करने का आरोपी ”इस्लामी आतंकवाद” से प्रेरित था. इस घटना में 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए थे. हमले के संदिग्ध 23 वर्षीय सीरियाई व्यक्ति को शनिवार को दक्षिणी शहर विलाच में हमले के बाद गिरफ्तार किया गया था.

गृह मंत्री गेरहार्ड कार्नर ने रविवार को कहा कि उन्हें ”इस शहर में निर्दोष लोगों पर चाकू से अंधाधुंध हमला करने वाले एक इस्लामी हमलावर के प्रति गुस्सा है.” कार्नर ने विलाच में संवाददाताओं से कहा कि हमलावर का आतंकी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ से संबंध था और वह ऑनलाइन सामग्री के जरिये बहुत ही कम समय में कट्टरपंथ की तरफ बढ़ा.

गवर्नर पीटर कैसर ने 42 वर्षीय एक सीरियाई व्यक्ति का आभार व्यक्त किया, जो एक खाद्य वितरण कंपनी के लिए काम करता है. उन्होंने कहा कि इस सीरियाई व्यक्ति ने संदिग्ध की ओर गाड़ी चलाई तथा स्थिति को और बिगड़ने से रोकने में मदद की. गवर्नर ने कहा, ”यह दर्शाता है कि आतंकवाद की बुराई के साथ-साथ मानवीय अच्छाई भी एक ही राष्ट्रीयता में कितनी निकटता से जुड़ी हुई है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version