नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज के एक वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि इस फिल्म के लिए हमेशा उनके दिल में खास जगह रहेगी. कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज हुई थी. कबीर खान को ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ’83’ और ‘काबुल एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है. ‘चंदू चैंपियन’ में आर्यन ने भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था. आर्यन ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट शेयर कर एक लंबा नोट भी लिखा. अभिनेता ने कहा कि फिल्म ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से बदल दिया.

उन्होंने कहा, “चंदू चैंपियन’ के लिए हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रहेगी सिर्फ इसलिए नहीं कि इसने भारत और वैश्विक मंचों पर इतनी प्रशंसा, सम्मान और अपार प्यार हासिल किया बल्कि इसलिए भी कि इसने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से हमेशा के लिए बदल दिया.” आर्यन ने कहा, “बड़े पर्दे पर भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाना मेरे जीवन की सबसे सम्मानजनक और अविश्वसनीय उपलब्धियों में से एक है. मुझे उम्मीद है कि चैंपियन बनने का यह सफर कभी नहीं रुकेगा. इस फिल्म में मुझ पर भरोसा करने के लिए कबीर सर और सईद सर का शुक्रिया.”

उन्होंने कहा, “मेरे हर फैसले में हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए दर्शकों का दिल से आभार.” अभिनेता ने यह भी कहा कि फिल्म को शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 27वें संस्करण के लिए चुना गया है. महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ है. ‘चंदू चैंपियन’ में विजय राज, भुवन अरोड़ा और राजपाल यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version