राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो,,रायपुर। राज्य की जेलों में 11 वर्षों से चली आ रही जेल प्रहरियों की कमी को दूर करने की दिशा में सरकार ने कदम उठाया है। प्रदेश लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के माध्यम से 100 जेल प्रहरियों की भर्ती जल्द शुरू होगी। जेल मुख्यालय ने भर्ती संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। नियमों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव सीजीपीएससी को भेजा जाएगा और आगामी कुछ महीनों में भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना है। जेल विभाग ने इससे पहले भर्ती का प्रस्ताव व्यापमं को भेजा था, लेकिन वर्ष 2026 में व्यस्त परीक्षा कैलेंडर के कारण भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। इस बीच अग्निवीरों को आरक्षण देने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया । इसके बाद भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन कर नया प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेज गया। प्रदेश में वर्ष 2014 में जेल प्रहरी भर्ती की गई थी। वर्तमान में विभाग में 535 पद रिक्त हैं। अभी 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीद है कि भविष्य में रिक्तियों के अनुरूप और पदों पर भी भर्ती की जाएगी। प्रदेश की जेलों में वर्तमान में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं, जबकि दूसरी ओर स्टाफ की कमी बनी हुई है। पांच केंद्रीय, 22 जिला और छह उप-जेलों में निर्धारित क्षमता से अधिक बंदियों के कारण सुरक्षा व्यवस्था और जेल संचालन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
Trending
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पसक भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका… मनी लांड्रिंग के प्रमाण मिलने पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई में जुटी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल… 9 में से 8 शिक्षक गायब, 1 के भरोसे चले दो स्कूल – राष्ट्रवाणी
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
