मेलबर्न: आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे चौथे एशेज टेस्ट के लिये तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है और चोटिल नाथन लियोन की जगह किसी स्पिनर को टीम में शामिल नहीं किया जायेगा। एडीलेड में तीसरे टेस्ट में लियोन को चोट लगी थी जिनकी जगह आफ स्पिनर टॉड मरफी को बुलाया गया।

एमसीजी की पिच पर हालांकि घास को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने मरफी को बाहर रखने का फैसला किया है। इंग्लैंड पहले तीनों टेस्ट हार चुका है जिससे आस्ट्रेलिया ने 11 दिन के भीतर ही एशेज जीत ली है। एमसीजी पर शेन वॉर्न और लियोन काफी सफल रहे हैं और ऐसा कम ही होता है कि इस मैदान पर आस्ट्रेलियाई टीम में स्पिनर नहीं हों।

कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा ,‘‘ आपको पिच के हिसाब से टीम चुननी होती है और इस पिच को देखकर लगता है कि यहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी।’’ लियोन और नियमित कप्तान पैट कंिमस के बाहर होने से जोश इंग्लिस, झाय रिचर्डसन, ब्रेंडन डोगेट और माइकल नेसेर तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version