राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। चीफ जस्टिस के आर महापात्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद कुछ न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। साथ ही प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज भी नामित किए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत के जस्टिस नियुक्त होने के बाद रिक्त हुए पद में उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के न्यायिक अधिकारी एवं वर्तमान में सूरजपुर परिवार न्यायालय की न्यायाधीश डॉ.प्रज्ञा पचौरी को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में डायरेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के हाईकोर्ट में जस्टिस नियुक्त होने के बाद कोरबा में ही परिवार न्यायाधीश नीता यादव को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदस्थ किया गया है। कुनकुरी में पदस्थ द्बितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन का पत्थलगांव जशपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर और कोरबा श्रम न्यायालय के न्यायाधीश अविनाश तिवारी का कोरबा में ही द्बितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तबादला किया गया है।
चीफ जस्टिस ने पोर्ट फोलियो जज भी नियुक्त किए हैं। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू को रायपुर, जांजगीर-चाम्पा एवं सरगुजा अंबिकापुर, जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास को राजनांदगांव, बेमेतरा एवं कोरबा, जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी को दुर्ग एवं बालोद, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को रायगढ़ एवं महासमुंद, जस्टिस राकेश मोहन पांडेय को बस्तर जगदलपुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को मुंगेली एवं कोंडागांव, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल को बिलासपुर एवं धमतरी, जस्टिस बिभु दत्त गुरू को सूरजपुर एवं कोरिया, जस्टिस एके प्रसाद को बलौदाबाजार एवं जशपुर, जस्टिस संतोष शर्मा को कबीरधाम कवर्धा, जस्टिस सुषमा सावंत को उत्तर बस्तर कांकेर तथा जस्टिस सुधीर कुमार को बलरामपुर-रामनुजगंज का पोर्टफोलियो जज नामित किया गया है।
ये उक्त जिलों के न्यायालयों के कामकाज की मॉनिटरिंग करेंगे।
