बीजिंग. मार्शल आर्ट कुंग फू में विशेषज्ञता रखने वाले चीन के प्रसिद्ध बौद्ध मठ शाओलिन मंदिर के प्रमुख पर लगे गबन और यौन दुराचार के आरोपों की जांच की जा रही है. सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी. सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ ने मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के हवाले से बताया कि हेनान प्रांत में शाओलिन मंदिर के मठाधीश शी योंगशिन पर आपराधिक गड़बड़ियों का संदेह है, जिनमें परियोजना निधि और मंदिर की संपत्ति का गबन और दुरुपयोग शामिल है.

खबर में कहा गया है कि मठाधीश ने लंबे समय तक कई महिलाओं के साथ अनुचित संबंध बनाए रखकर तथा नाजायज बच्चों को जन्म देकर बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन किया है. वर्तमान में वह कई एजेंसियों की संयुक्त जांच के दायरे में है. यह मंदिर 495 ईस्वी में स्थापित किया गया था और यह चीन के हेनान प्रांत में सोंग पर्वत की तलहटी में स्थित है. यह चान बौद्ध धर्म, जिसे जेन भी कहते हैं, और महायान बौद्ध धर्म से जुड़ा है. अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के अलावा, यह मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण का एक प्रसिद्ध केंद्र है, जिसके प्रति दुनिया भर से छात्र आर्किषत होते हैं. यह मंदिर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version