बीजिंग. मध्य चीन में एक पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए.
आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को बताया कि यह विस्फोट सोमवार को हुनान प्रांत के लिनली काउंटी में हुआ. सरकारी मीडिया मंचों पर प्रसारित वीडियो में कारखाना स्थल पर भीषण विस्फोट और धुएं का गुबार उठते दिखा. विस्फोट से आस-पास की इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा और लोग गिरते मलबे से बचने के वास्ते छिपने के लिए भागते नजर आए.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, फिलहाल खोज एवं बचाव अभियान जारी है तथा दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच दल गठित किया गया है. चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने घटनास्थल पर बचाव प्रयासों का मार्गदर्शन करने के लिए एक टीम भेजी है.

मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों से विस्फोट से प्रभावित सभी व्यक्तियों की तुरंत पहचान करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि कोई दूसरी दुर्घटना न हो. मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट के कारणों का जल्द से जल्द पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के प्रयास किए जाने चाहिए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version