बीजिंग: चीन के लिओंिनग प्रांत के लिओयांग शहर में मंगलवार दोपहर एक रेस्तरां में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक, रेस्तरां में आग दोपहर करीब 12.25 बजे लगी। फिलहाल इसकी वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, घटना से जुड़ी तस्वीरों में रेस्तरां की खिड़कियों से आग की भीषण लपटें बाहर निकलती देखी जा सकती हैं।

खबर के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनंिफग ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। यह चीन में इस महीने आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले, नौ अप्रैल को उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत की लोंघुआ काउंटी में एक र्निसंग होम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की मौत हो गई थी। र्निसंग होम में आग लगने के दौरान इमारत में कुल 39 बुजुर्ग मौजूद थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version