ताइपे: चीन ने ताइवान की सेना से जुड़ी आठ कंपनियों पर बुधवार को निर्यात प्रतिबंध लगा दिया। उसने यह कदम तब उठाया है जब स्वशासित द्वीप ताइवान ने अपना वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा ंिचताओं का हवाला देते हुए ताइवान की एयरोस्पेस और जहाज निर्माण समेत आठ कंपनियों को निर्यात प्रतिबंध सूची में डाल दिया है।

नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और इनके तहत इन कंपनियों के ‘‘डुअल-यूज़ आइटम्स’’ (ऐसी वस्तुएं जो नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं) के निर्यात पर रोक लगाई गई है।
यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाया गया है जब ताइवान ने अपना वार्षिक हान कुआंग सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। इस साल के अभ्यास अब तक के सबसे बड़े और सबसे लंबे अभ्यास माने जा रहे हैं, जो लगभग 10 दिन चलेंगे।

ताइवान ने बुधवार को वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसका उद्देश्य चीनी आक्रमण के खतरों से रक्षा करना है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास की शुरूआत चीनी तटरक्षक बल और समुद्री मिलीशिया जहाजों की कार्रवाइयों का मुकाबला करने के साथ हुई, जिसमें चीनी तट के करीब अपतटीय द्वीप समूहों के आसपास ताइवान के जहाजों के लिए परेशानी पैदा की जा रही है।

मंत्रालय ने जनता से उड़ानों या यातायात में किसी भी व्यवधान के प्रति धैर्य बनाए रखने और अभ्यास के बारे में फैलाई जा रही झूठी सूचनाओं पर विश्वास न करने की अपील की। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और आवश्यकता पड़ने पर बलपूर्वक उस पर कब्जा करने की धमकी देता है। बींिजग ने ताइवान के राष्ट्रपति लाई ंिचग-ते को अलगाववादी करार दिया है और उनसे बातचीत करने से इनकार कर दिया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version