बलरामपुर. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर धर्मांतरण मामले में आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ दिये बयान को बदलने के लिए उसपर दबाव बनाने और कथित तौर पर मारपीट करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि छांगुर के पूर्व मुंशी हरजीत की शिकायत पर उतरौला थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि हरजीत ने शिकायत में आरोप लगाया कि सात जुलाई को जब वह दवा लेने गया था तब उतरौला चौराहे के पास रियाज, नवाब और कमालुद्दीन नाम के तीन लोगों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की और लखनऊ में तीन जुलाई को छांगुर बाबा के खिलाफ दिए बयान को बदलने के लिए दबाव बनाया. पुलिस के मुताबिक, हरजीत ने यह भी आरोप लगाया कि छांगुर के खिलाफ बयान नहीं बदलने पर इन तीनों आरोपियों ने उसे जान से मारने दी.

पुलिस ने हरजीत की शिकायत पर रियाज, नवाब और कमालुद्दीन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
बलरामपुर जिले में धर्मांतरण के आरोपों से घिरे छांगुर बाबा और उसके एक सहयोगी को आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) की टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था. छांगुर बाबा पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. एटीएस इससे पूर्व छांगुर के बेटे और नवीन रोहर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. एटीएस ने इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें छांगुर बाबा, नीतू रोहरा, नीतू के पति नवीन रोहरा सहित चार लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जानी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version