राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग आदेश पर रोक लगा दी है. सीनियर अफसर की अनदेखी और जूनियर अफसर को एसपी का प्रभार देने के आरोपों के बीच यह विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने मामले में राज्य शासन समेत अन्य से जवाब मांगा गया है. मामले की सुनवाई जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बैंच में हुई, अब 23 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी. बता दें कि एक महिला पुलिस अफसर ने वरिष्ठता सूची की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है. दरअसल, राज्य शासन की ओर से 20 जुलाई को पुलिस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश जारी किया गया, जिसमें उन्हें एसपी और कमांडेंट का प्रभार दिया गया है. एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. जिसमें कहा गया है कि एडिशनल एसपी की ग्रेडेशन लिस्ट में याचिकाकर्ता का नाम 35वें नंबर पर है. इसके बाद भी जूनियर अफसरों को एसपी और कमांडेंट का प्रभार दे दिया गया है. याचिकाकर्ता ऋचा मिश्रा के सीनियर होते हुए जूनियर अफसरों का नाम लिस्ट में हैं. जबकि सीनियर होने के बावजूद ऋचा मिश्रा को डिप्टी कमांडेंट के पद पर पोस्टेड कर दिया गया है. याचिका में राज्य सरकार के 14 जुलाई 2014 के सर्कुलर का हवाला दिया गया, जिसमें स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी सीनियर अधिकारी को सुपरसीड कर जूनियर अफसर को उच्च पद का प्रभार नहीं दिया जाएगा. मामले में हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश के क्रियान्वयन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है.
Trending
- पॉवर सेंटर : रसूख… रिश्वत… सब्र किसे है?… बकाया… ‘मोक्ष’ के रास्ते… नकेल… डेपुटेशन… लेट रिस्पांस… – आशीष तिवारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर नेवस उपदाते : मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार, हटाई गई टास्क कर्मी… नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा था नकली आयल… मासूम से दुष्कर्म मामले में दोषी को आजीवन कारावास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, कल से होगा लागू, कज सिन्हा की स्पेशल बेंच में जमानत समेत इन मामलों की होगी सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- अाप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला, कहा- मोदी जी चला रहे हैं छत्तीसगढ़ की सरकार, प्रदेश के अंदर चलाया जा रहा है पैसा कानून… – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon नेवस Update: अफीम की खेती मामले में 9 सितंबर से होगी सुनवाई… जिले की 42 खदानों से उत्खनन निरस्त करने के आदेश… रिचार्ज करने के कुछ घंटे बाद खाते से 95 हजार गायब… – राष्ट्रवाणी
- संविधान में असंतुलन, नेतृत्व असमानता व उपेक्षा पर कमल सोनी का चेम्बर से इस्तीफा
- मुख्यमंत्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट पर हाई कोर्ट की रोक, जूनियर्स को सप बनाने पर राज्य सरकार को नोटिस – राष्ट्रवाणी
