राष्ट्रवाणी: रायपुर 8 अगस्त2026 :राजधानी रायपुर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को सीएसईबी चौक (बिजली ऑफिस चौक) से पचपेड़ी नाका तक ‘गौरव पथ 2.0’ (स्मार्ट रोड) के निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। ₹1159.40 लाख (लगभग ₹11.59 करोड़) की लागत से बनने वाले आधुनिक चौड़ीकरण एवं स्मार्ट रोड परियोजना की आधारशिला सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी की मुख्य उपस्थिति में सिद्धार्थ चौक पर रखी गई। जनभावनाओं का सम्मान: दुकान-मकान टूटने से बचाए, मिला स्मार्ट विकल्प समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत पुराना धमतरी रोड प्रोजेक्ट से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों के मकान और दुकानें टूटने का खतरा था, जिससे लोगों का भारी नुकसान होता। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उस पुराने प्रस्ताव को रद्द कर यह नया व बेहतर स्मार्ट रोड (गौरव पथ 2.0) तैयार किया गया है। बृजमोहन ने कहा कि, “यह रोड सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि रायपुर का नया लैंडमार्क बनेगी। आने वाले समय में जब प्रदेश में सड़कों की बात होगी, तो लोग कहेंगे कि सड़क बने तो पचपेड़ी नाका जैसी बने।” क्या होंगी ‘गौरव पथ 2.0’ स्मार्ट रोड की खासियतें? सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, स्मार्ट रोड में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा जिससे बारिश में जलभराव की समस्या नहीं होगी, बेहतरीन स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और अपराधों (छीनाझपटी, असामाजिक तत्वों) पर लगाम लगेगी साथ ही सुव्यवस्थित पार्किंग और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित व सुंदर फुटपाथ। उन्होंने बताया कि, यह मार्ग बस्तर, धमतरी, देवभोग और विशाखापट्टनम (भारतमाला प्रोजेक्ट) को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों का प्रमुख प्रवेश द्वार है। झुग्गी-झोपड़ी मुक्त शहर और हर घर तक पानी का संकल्प सांसद अग्रवाल ने नगर निगम और प्रशासन का ध्यान बुनियादी सुविधाओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि, रायपुर की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का मकान देना हमारी प्राथमिकता है। हर गर्मी में टैंकरों पर निर्भरता खत्म हो। जल जीवन मिशन की तर्ज पर रायपुर के हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचे। नागरिकों से अपील: ‘संजोने की जिम्मेदारी हम सबकी शहर की सुंदरता केवल सरकार या प्रशासन अकेले नहीं बना सकती अग्रवाल ने आम जनता से अपील की कि सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें, सड़कों पर अवैध कब्जे या तोड़फोड़ से बचें और रायपुर को स्वच्छ, सुरक्षित व सुंदर बनाने में अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाएं। इस ऐतिहासिक अवसर विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी, अंबर अग्रवाल, सचिन मेघानी, मुरली शर्मा, बद्री गुप्ता, रमेश सपहा, अंजली गोलछा, स्वप्निल मिश्रा, रामकृष्णा धीवर, विजय साहू, निहारी साहू, सालिक ठाकुर, आशीष धनगर, प्रमोद साहू, रवि सोनकर, अजय साहू, विजय अग्रवाल, सुभाष तिवारी, अंजुमन ढेबर एवं समस्त वार्ड कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक।
Trending
- मुख्यमंत्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट पर हाई कोर्ट की रोक, जूनियर्स को सप बनाने पर राज्य सरकार को नोटिस – राष्ट्रवाणी
- बादलों ने छेड़ी सावन की तान, शाम को झमाझम: बिलासपुर में बदला मौसम, सुहाने वीकेंड पर निकले लोग – राष्ट्रवाणी
- एटीएम से निकलेगा चावल, बिलासपुर सरकंडा में शुरू हुआ अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम: राशन वितरण प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव – राष्ट्रवाणी
- तीन घंटे चला विकास कार्यों को लेकर मंथन, नदारद चार अधिकारियों पर भड़के उप मुख्यमंत्री: शोकॉज नोटिस जारी – राष्ट्रवाणी
- पसक अफसरों की पदोन्नति पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का आदेश, 3 माह में फैसला ले सरकार – राष्ट्रवाणी
- चहाततिसगारह : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठता सूची की अनदेखी का आरोप, शासन से मांगा जवाब – राष्ट्रवाणी
- कग मोरनिनग नेवस : मुख्यमंत्री साय तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल… छत्तीसगढ़ दौरे पर अाप सासंद संजय… आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू… कांग्रेस आज मना रही क्रांति दिवस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
