राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव विकास कार्यों की धीमी गति पर भड़क गए। लगभग तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में अफसरों की क्लास लेते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों में लेतलतीफी और लापरवाही पर सीधे नकेल कसी। बैठक से बिना किसी सूचना के गायब रहने वाले बिल्हा, कोटा, तखतपुर के जनपद सीईओ और रतनपुर पालिका के सीएमओ पर गाज गिरी और उन्हें तत्काल शोकाज नोटिस थमाने का फरमान जारी कर दिया गया। समीक्षा बैठक में बिल्हा के बरतोरी-मोहतरा मार्ग में सड़क के ठीक बीचों-बीच बिजली के खंभे खड़े किए जाने की मनमानी सामने आने पर प्रभारी मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने इस अजूबे और जानलेवा लापरवाही पर भारी नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत सीईओ को 24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उपमुख्य मंत्री साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि दोषी बिजली विभाग के अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। मंथन में तीन घंटे चली बैठक में जनप्रतिनिधि अधिकारियों के बीच अपनी बात नहीं रख पाए। बैठक समाप्त होने के बाद कलेक्टर कार्यालय के अंदर ही प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में अफसरशाही की ढिलाई और पहली ही बारिश में शहर के जलमग्न होने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दो टूक हिदायत दी कि जलभराव की स्थायी कार्ययोजना बनाएं और बारिश थमते ही गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़कों का पैचवर्क तत्काल शुरू करें, वरना गाज गिरना तय है। सड़क के बीच खंभा, दोषी अफसरों पर तय होगी जिम्मेदारी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और बदइंतजामी की पोल खोलती बरतोरी-मोहतरा सड़क का मामला बैठक में छाया रहा। सड़क के बीच खंभा खड़ा कर देने जैसी गंभीर लापरवाही की जांच जिला पंचायत सीईओ करेंगे। माना जा रहा है कि इस मामले में बिजली विभाग के बड़े इंजीनियरों पर निलंबन की तलवार लटक सकती है। पर्यटन को बूस्टर, मल्हार और रतनपुर के लिए बनेगा मास्टरप्लान जिले के दो बड़े ऐतिहासिक व धार्मिक केंद्रों मल्हार और रतनपुर का कायाकल्प करने के लिए बड़े मास्टर प्लान की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई है। इसके तहत दोनों शहरों को समन्वित विकास माडल से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र पर उभारने की रणनीति तैयार की जा रही है। सरकारी पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी वर्तमान के साथ भविष्य को ध्यान में रखकर काम करें। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों और लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अरुण साव, उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री बिलासपुर
Trending
- मुख्यमंत्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट पर हाई कोर्ट की रोक, जूनियर्स को सप बनाने पर राज्य सरकार को नोटिस – राष्ट्रवाणी
- बादलों ने छेड़ी सावन की तान, शाम को झमाझम: बिलासपुर में बदला मौसम, सुहाने वीकेंड पर निकले लोग – राष्ट्रवाणी
- एटीएम से निकलेगा चावल, बिलासपुर सरकंडा में शुरू हुआ अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम: राशन वितरण प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव – राष्ट्रवाणी
- तीन घंटे चला विकास कार्यों को लेकर मंथन, नदारद चार अधिकारियों पर भड़के उप मुख्यमंत्री: शोकॉज नोटिस जारी – राष्ट्रवाणी
- पसक अफसरों की पदोन्नति पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का आदेश, 3 माह में फैसला ले सरकार – राष्ट्रवाणी
- चहाततिसगारह : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठता सूची की अनदेखी का आरोप, शासन से मांगा जवाब – राष्ट्रवाणी
- कग मोरनिनग नेवस : मुख्यमंत्री साय तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल… छत्तीसगढ़ दौरे पर अाप सासंद संजय… आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू… कांग्रेस आज मना रही क्रांति दिवस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
