राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर तोदाय : रायपुर. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने लो प्रेशर एरिया के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई. सबसे ज्यादा पानी बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गिरा. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही. वहीं देर शाम शुरू हुई बारिश ने राजधानीवासियों को उसम से राहत दी. रायपुर में शनिवार को करीब 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया. 7 अगस्त को 33 डिग्री तापमान में गिरकर शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं. रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में 9 अगस्त को एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है. प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर, में आकाशीय बिजली और वर्षा होने की संभावना जताई है.
Trending
- मुख्यमंत्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट पर हाई कोर्ट की रोक, जूनियर्स को सप बनाने पर राज्य सरकार को नोटिस – राष्ट्रवाणी
- बादलों ने छेड़ी सावन की तान, शाम को झमाझम: बिलासपुर में बदला मौसम, सुहाने वीकेंड पर निकले लोग – राष्ट्रवाणी
- एटीएम से निकलेगा चावल, बिलासपुर सरकंडा में शुरू हुआ अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम: राशन वितरण प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव – राष्ट्रवाणी
- तीन घंटे चला विकास कार्यों को लेकर मंथन, नदारद चार अधिकारियों पर भड़के उप मुख्यमंत्री: शोकॉज नोटिस जारी – राष्ट्रवाणी
- पसक अफसरों की पदोन्नति पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का आदेश, 3 माह में फैसला ले सरकार – राष्ट्रवाणी
- चहाततिसगारह : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठता सूची की अनदेखी का आरोप, शासन से मांगा जवाब – राष्ट्रवाणी
- कग मोरनिनग नेवस : मुख्यमंत्री साय तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल… छत्तीसगढ़ दौरे पर अाप सासंद संजय… आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू… कांग्रेस आज मना रही क्रांति दिवस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
