राष्ट्रवाणी: रायपुर, दो अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सीआर पाटिल को पत्र लिखकर उड़ीसा स्थित खातीगुड़ा बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण बस्तर संभाग में उत्पन्न भीषण बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया और प्रभावितों के लिए विशेष राहत एवं मुआवजा पैकेज की मांग की।

भाजपा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देव ने पत्र में कहा कि इंद्रावती जलाशय (खातीगुड़ा बांध) से अग्रिम चेतावनी और उचित अंतर-राज्यीय समन्वय के बिना भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। उन्होंने पत्र में बताया कि इसके कारण जगदलपुर शहर के कई वार्ड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र जलमग्न हो गए, लाखों एकड़ फसलें तबाह हुईं, मकान क्षतिग्रस्त हुए, मवेशी बह गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतर-राज्यीय जल विनियमन के अभाव तथा जोरा नाला की भौगोलिक स्थिति और प्रभावी बाढ़ प्रबंधन के अभाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। देव ने बाढ़ से नष्ट खरीफ फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ एनडीआरएफ मद से विशेष राहत राशि तत्काल मंजूर करने की मांग की। उन्होंने क्षतिग्रस्त कच्चे और पक्के मकानों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता से नए मकान तथा तत्काल आर्थिक सहायता देने, बह गए मवेशियों और प्रभावित छोटे व्यापारियों एवं दुकानदारों के नुकसान का त्वरित सर्वे कर डीबीटी के माध्यम से मुआवजा देने की मांग भी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जोरा नाला के लिए नए सिरे से डीपीआर तैयार कर उसे लागू करने की जरूरत बताई। उन्होंने अनियंत्रित कटाव और इंद्रावती नदी के जल विचलन को नियंत्रित करने के लिए आधुनिक हाइड्रोलॉजिकल अध्ययन कराने तथा जोरा नाला पर स्वचालित आधुनिक ‘गेटेड रेगुलेटर स्ट्रक्चर’ बनाने का सुझाव दिया, ताकि मानसून के दौरान अतिरिक्त जलप्रवाह को वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित कर बस्तर पर बाढ़ के दबाव को कम किया जा सके।

देव ने मांग की कि खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के समय और मात्रा का रियल-टाइम टेलीमेट्री डेटा छत्तीसगढ़ प्रशासन के साथ साझा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग को नोडल एजेंसी बनाया जाए। उन्होंने इंद्रावती बेसिन में सेंसर आधारित चेतावनी प्रणालियां स्थापित करने की मांग की, ताकि पानी छोड़े जाने से कम-से-कम 24 से 48 घंटे पहले निचले इलाकों को खाली कराया जा सके।

पदाधिकारियों के अनुसार, देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा को भी पत्र लिखकर बस्तर संभाग, विशेषकर जगदलपुर और इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से अवगत कराया तथा तत्काल राहत, विशेष मुआवजा पैकेज और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग की।

Web Title: छत्तीसगढ़ : बस्तर में बाढ़ प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग Surajpur CAF Jawan Suicide News: CAF जवान विजेंद्र ठाकुर की आत्महत्या मामला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 46 workers Join Congress: कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, एक साथ 46 कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन, विधायक विक्रम मंडावी ने फूलमाला पहनाकर दिलाई सदस्यता Vote Chori in Youth Congress Election: ‘1000 रुपए प्रतिदिन…दूसरे राज्यों से बुलाकर लोगों से डलवाए वोट’ यूथ कांग्रेस चुनाव में ‘वोट चोरी’ का सनसनीखेज खुलासा, पार्टी के ही नेताओं ने खोली पोल Raipur Crime Branch Constable Line Attach: क्राइम ब्रांच के 2 आरक्षक पर गिरी गाज, डीसीपी क्राइम का सख्त एक्शन, शोएब ढेबर से जुड़ा है मामला Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई?

आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version