राष्ट्रवाणी: Chhattisgarh Open Jail | Photo Credit: एआई दुर्ग: Chhattisgarh Open Jail छत्तीसगढ़ में अब खुले जेल का प्रावधान किया गया है,प्रदेश में इसकी शुरुवात दुर्ग केंद्रीय जेल (Durg Central Jail) से की गई है,अब जेल के बंदी ना केवल जेल परिसर के भीतर बल्कि वे परिसर के बाहर खुले वातावरण में भी जाकर विभिन्न रोजगार कर सकेंगे।

(Durg Jail Open Prison) अपराध से दूर कर उन्हें सामाजिक होने का ये सुनहरा अवसर मिल रहा है। 21 सितंबर को इसके लिए विधिवत शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसका शुभारम्भ 22 सितंबर को जेल DG हिमांशु गुप्ता ने दुर्ग पहुंचकर किया।

Chhattisgarh Open Jail इस खुले जेल में रहने के लिए नियम भी बनाए गए है। अधिकतम 50 बंदी जेल से बाहर जा पाएंगे। जिनकी सजा 10 वर्ष से अधिक है।

30 वर्ष से 60 वर्ष तक के बंदी जो कार्य करने में सक्षम है, वे ही इसका लाभ ले सकेंगे। साथ ही महिलाओं और आबकारी एक्ट से जुड़े बंदी को पृथक रखा गया है, तो वही जिनका आचरण जेल में रहते हुए अच्छा था जो कम से कम दो बार पैरोल पर जाकर वापस आया हो इनकी सूची तैयार की गई है। फिलहाल ट्रायल तौर पर चिह्नित बंदियों को जेल परिसर के भीतर के कार्य ही दिए जायेंगे।

जैसे आस्था नाश्ता केंटीन, गौशाला आदि में कार्य लिए जायेंगे। उसके पश्चात इन्हें खुले वातावरण में भेजा जायेगा। जेल से बाहर निकलने और वापस आने का समय भी सुनिश्चित किया गया है।

शाम 6 बजे से पहले इन्हें वापसी करना अनिवार्य है। बता दे दुर्ग केंद्रीय जेल में कुल 2439 बंदी है जबकि जेल की क्षमता महज 22 सौ बंदी की है। इनमें से 11 सौ से अधिक बंदी सजायाप्ता है तो कई नक्सली भी जेल में निरुद्ध है,अब देखना होगा शासन की इस पहल का कितना सार्थक असर बंदियों पर होता है अगर यह माडल कारगर रहा तो इसे छत्तीसगढ़ के अन्य जेलों में भी क्रियान्वित किया जाएगा उत्तर: जिनकी सजा 10 वर्ष से अधिक है, उम्र 30-60 वर्ष है और आचरण अच्छा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version