तिरुवनंतपुरम. केरल सरकार ने उत्तर पलक्कड़ जिले के वालयार के पास भीड़ द्वारा पीटकर मार डालने की कथित घटना में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ. के मूल निवासी रामनारायण के परिवार को 30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की बुधवार को घोषणा की.
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि यह सहायता मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल 30 लाख रुपये में से 5-5 लाख रुपये उनकी पत्नी और मां को, जबकि 10-10 लाख रुपये दोनों बच्चों को दिए जाएंगे. पुलिस के अनुसार, पलक्कड़ जिले के वालयार के पास स्थित किजकेअत्तप्पल्लम में चोरी करने के संदेह में रामनारायण (31) को भीड़ द्वारा पीट कर मार डाला गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version