Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 12, 2026

विदेश यात्रा टालें, तेल बचाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील – |

May 12, 2026

भारत नंबर वन, पाकिस्तान फिसला नीचे; आईसीसी रैंकिंग ने छेड़ी नई बहस

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसग­ढ़ में स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी क्षेत्र को ब­ढ़ावा देने के लिए होगा टेकस्टार्ट 2025 का आयोजन
Chhattisgarh

छत्तीसग­ढ़ में स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी क्षेत्र को ब­ढ़ावा देने के लिए होगा टेकस्टार्ट 2025 का आयोजन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसग­ढ़ में स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी क्षेत्र को ब­ढ़ावा देने के लिए होगा टेकस्टार्ट 2025 का आयोजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी क्षेत्र को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए राज्य का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग चार नवंबर को ‘छत्तीसग­ढ़ टेकस्टार्ट 2025’ का आयोजन करेगा. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसग­ढ़ टेकस्टार्ट 2025 में निवेशक, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और युवा उद्यमी एक मंच पर जुटेंगे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसग­ढ़ को आईटी, आईटीईएस और तकनीकी उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाना है.

उन्होंने बताया कि यह आयोजन नए निवेश को गति देगा, स्टार्टअप और उद्योग जगत के बीच साझेदारी के अवसर ब­ढ़ाएगा तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राज्य की उभरती क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रर्दिशत करेगा. उन्होंने बताया कि आयोजन में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और स्टार्टअप हब जैसे राष्ट्रीय संस्थान भी भाग लेंगे. कार्यक्रम में नई तकनीक, नवाचार नीतियों और वैश्विक सहयोग के अवसरों पर चर्चा की जाएगी.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत स्टार्टअप और आईटी/आईटीईएस निवेशकों के लिए ‘सीड फंडिंग’, संचालन सहायता और ‘इनक्यूबेशन सपोर्ट’ जैसे अनेक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि टेकस्टार्ट 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ साझेदारी समझौते भी किए जाएंगे जिससे छत्तीसग­ढ़ के स्टार्टअप को मार्गदर्शन, नवाचार और वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिलेगी. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसग­ढ़ टेकस्टार्ट 2025 राज्य को मध्य भारत का प्रमुख नवाचार और तकनीकी केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ”चार नवंबर को आयोजित होने जा रहा ‘छत्तीसग­ढ़ टेकस्टार्ट 2025’ राज्य में नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के नए युग की शुरुआत करेगा. यह आयोजन न केवल छत्तीसग­ढ़ के युवाओं में स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि राज्य को ‘न्यू इंडिया’ के डिजिटल रूपांतरण मिशन में एक प्रमुख भागीदार के रूप में स्थापित करेगा.” मुख्यमंत्री ने कहा है, ”यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियानों की भावना के अनुरूप है, जो आत्मनिर्भर भारत बनाने में नवाचार और कौशल को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहमास के तीन सैनिकों के शव लौटाने के बाद इजाराइल ने 45 फलस्तीनियों के शव सौंपे
Next Article लाइफ में आगे बढ़ना है? तो छोड़िए मोबाइल की लत – आदित्य नारायण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

May 12, 2026
Chhattisgarh

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 12, 2026

विदेश यात्रा टालें, तेल बचाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील – |

May 12, 2026

भारत नंबर वन, पाकिस्तान फिसला नीचे; आईसीसी रैंकिंग ने छेड़ी नई बहस

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.