राष्ट्रवाणी, 02 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य के चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) को एक माह के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह प्रशिक्षण नेशनल पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

इन अधिकारियों को भेजा गया प्रशिक्षण पर

प्रशिक्षण के लिए जिन आईपीएस अधिकारियों को भेजा गया है, उनमें

▪️श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा

▪️पंकज चंद्रा

▪️वेदव्रत सिरमौर

▪️विजय पांडेय शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये सभी अधिकारी हाल ही में पदोन्नत हुए हैं, जिसके बाद उन्हें यह विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नए अधिकारियों को मिला प्रभार

इन एसपी के प्रशिक्षण पर जाने के बाद उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में आईपीएस मनीषा ठाकुर रावटे को रायपुर ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों के कौशल विकास और प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version