कोरबा: हसदेव नदी में आज सुबह 6 दिनों से लापता चल रहे युवक की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दीपक राठौर दीपका थाना क्षेत्र का निवासी था. वह बीते 6 दिनों से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में की थी. युवक की लाश आज मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया NH-130 मार्ग पर पुराने पुल पर मिली है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, कुछ दिन पहले हसदेव नदी के ऊपर लावारिश अवस्था में एक बाइक और जूता मिला था, जिससे दीपक राठौर के नदी में कूदकर जान देने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version