राष्ट्रवाणी: बिलासपुर, आठ अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखोटना गांव में बुधवार की शाम अचानक तेज हवाओं के साथ आई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई।

मृतकों में दो ग्रामीण आपस में रिश्तेदार थे। कोटा क्षेत्र की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नूपुर उपाध्याय ने बताया कि लखोटना गांव निवासी मन्ना यादव (41) और नवाडीह गांव निवासी कुंजराम यादव (45) बुधवार शाम को कृषि कार्य से खेत गए थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे।

उपाध्याय ने बताया कि जब दोनों खेत में थे तब शाम लगभग छह बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में कोटा क्षेत्र के ही मानपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान जागेश्वर जगत (45) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि जगत शाम को खेत में काम करने गए थे। तेज बारिश शुरू होने पर वह एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इस दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर पड़ी। इस घटना में जगत गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर कोटा पुलिस वहां पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Web Title: छत्तीसगढ़: बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत Chhattisgarh Open School 10th 12th Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारिणी जारी, जानें कब से होगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा टाइम टेबल Sakti News: प्राचार्य ने 9 वीं की छात्रा से की मारपीट, छात्र के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट Kawardha Farmers Protest: 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे किसान, कई मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन, मांगे पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी Bilaspur Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक झटके में खत्म हो गई कई किसानों की जिंदगियां Balod Suicide News: स्कूल परिसर में मिला ग्रामीण का शव, फांसी पर लटका हुआ मिला शव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय और अन्य नेताओं ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया Chhattisgarh Train Latest News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कई ट्रेनें लेट, शुरू होगी ये स्पेशल ट्रेन, देख लें पूरा शेड्यूल Bhilai Wildlife Photo Exhibition: भिलाई में आज से तीन दिवसीय वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी, ये होंगे मुख्य अतिथि

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version