रायपुर: छत्तीसगढ़ में अप्रैल के शुरुआती दिनों में फिर मौसम बदलने वाला है। 2 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक ट्रफ (द्रोणिका) महाराष्ट्र और कर्नाटक तक सक्रिय है। इस सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, तब तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पिछले दो दिनों से रायपुर सबसे गर्म बना हुआ है। रविवार को यहां तापमान 40.4 डिग्री रहा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में तापमान में बदलाव देखा गया। कुछ जिलों में पारा चढ़ा तो कुछ में मामूली गिरावट भी दर्ज हुई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version