राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायुपर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को हर तरफ से बधाइयां और सम्मान मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञानेश्वरी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विशेष रूप से बधाई दी है। छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदस्थ ज्ञानेश्वरी यादव की इस शानदार कामयाबी से न केवल भारतीय खेल जगत बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कोनगरातुलातिोनस तो गयानेशवारि यादाव ओन विननिनग थे सिलवेर मेदाल इन वेिघतलिफतिनग अत थे कोममोनवेालथ गामेस गलासगोव 2026. थिस सुककेसस इस एवेन मोरे नोतेवोरथय बेकौसे शे हास अचिेवेद अ पेरसोनाल बेसत इन थिस competition. माय हेर सुककेसस मोतिवाते थे यौथ ओफ India. विशिनग her… pic.twitter.com/tKF5Ub4LHQ — नारेनदरा मोदि (@narendramodi) जुलय 27, 2026 ज्ञानेश्वरी यादव की इस बड़ी सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय श्री विष्णु देव साय, दुर्ग सांसद व एसोसिएशन के उपाध्यक्ष माननीय श्री विजय बघेल, तथा एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिसोदिया सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने ज्ञानेश्वरी को हार्दिक बधाई संदेश भेजा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने उन्हें वीडियो कॉल के जरिए व्यक्तिगत रूप से बात कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने देश का गौरव बढ़ाया कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी,… pic.twitter.com/BzGrSoQxEo — विशनु देो सै (@vishnudsai) जुलय 27, 2026 ज्ञानेश्वरी यादव की इस बड़ी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, सुंदरा (राजनांदगांव) की ओर से उन्हें 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई है। संस्थान के अध्यक्ष नेमीचंद पारख, उपाध्यक्ष प्रभात कांकरिया और सचिव एस. के. गांधी ने संयुक्त रूप से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ज्ञानेश्वरी की मेहनत और लगन ने पूरे प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। गौरतलब है कि ज्ञानेश्वरी के पिता दीपक यादव पिछले 20 वर्षों से छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में हेड इलेक्ट्रीशियन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान ज्ञानेश्वरी की प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर उनकी उच्च स्तरीय ट्रेनिंग और अन्य आवश्यकताओं में आर्थिक व नैतिक सहयोग प्रदान करता रहा है। संस्थान ने यह भी आश्वस्त किया कि वे आगे भी ज्ञानेश्वरी की खेल यात्रा में हरसंभव मदद जारी रखेंगे। इस उपलब्धि के बाद से कॉलेज परिसर और पूरे जिले में उत्सव का माहौल है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी
- 18 साल बाद खुला भ्रष्टाचार का पिटारा! छत्तीसगढ़ मनरेगा घोटाले में पूर्व केो समेत 8 अफसरों पर बड़ी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- 12 दिन पहले रखा रसोइया ही निकला मास्टरमाइंड, कोयला कारोबारी के घर की थी 70 लाख की चोरी, नागपुर से साथी संग गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- साइबर ठगी की रकम से खरीदा सोना, ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना, रायपुर में तीन गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की बेटी ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल, ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव… अबूझमाड़ के कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी, टावर से बदली तस्वीर – राष्ट्रवाणी
