रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों मंगल कार्बन प्लांट में हुए ब्लास्ट में झुलसे दो लोगों की आज सुबह मौत हो गई। इस घटना में दो दिन पहले ही एक 9 माह के मासूम की मौत हो गई थी। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में 6 फरवरी की सुबह 9 बजे के टायर गलाने के दौरान हुए विस्फोट में एक मासूम बच्ची समेत 8 लोग झुलसे थे।

घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 7 लोगों को राजधानी रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां 9 फरवरी की शाम 4 बजे 9 माह के मासूम बच्ची भूमि खडिया की मौत हो गई थी। वहीं, आज सुबह इस घटना में झुलसे दो और लोगों इंदीवर 19 साल और शिव खड़िया 27 साल की भी मौत हो गई है। अभी भी 4 लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है।

इन घायलों का चल रहा इलाज
साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30-40 प्रतिशत झुलसे
कौशल (25 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
प्रिया (32 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version