The post छत्तीसगढ़: मछली मारने के लोभ में युवक ने गवाए प्राण… appeared first on Navabharat News.

कोरबा: कहा जाता है कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वह उसी में गिरकर समाप्त हो जाता है। राजपुरी गोस्वामी के साथ ऐसा ही हुआ जिसकी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसने मछली मारने के लिए नदी के पास करंट बिछाया था।

कोरबा जिले की हरदी बाजार पुलिस थाना के अंतर्गत दिंडोलभाटा में यह घटना हुई। लीलागर नदी के पास गोविंद राठौड़ का ऑटो गैरेज बना हुआ है। 27 वर्ष के राजपुरी गोस्वामी पिता बुंदेलपुरी गोस्वामी की सेवाएं यहां पर चौकीदार के रूप में ली जा रही थी।

वह 2 साल के बच्चे और पत्नी के साथ यहां पर रह रहा था। उसके कैंप के नजदीक नदी बहती है। जानकारी के अनुसार राजपुरी अक्सर नदी से मछली पकड़ता था। इस बार उसने ज्यादा मात्रा में मछलियों का शिकार करने के लिए नदी में बिजली प्रवाहित तार बिछा दिया था। और यही तार उसकी जान लेने का कारण बन गया।

काफी देर तक उसे नहीं देखा गया तो पत्नी चिंतित हुई और उसने गोविंद राठौड़ को इस बारे में जानकारी दी। हरदी बाजार पुलिस को इसकी सूचना प्राप्त होने पर टीम यहां पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। यहां पर राजपुरी मृत स्थिति में पाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और आगे जांच कर रही है।

The post छत्तीसगढ़: मछली मारने के लोभ में युवक ने गवाए प्राण… appeared first on Navabharat News.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version