राष्ट्रवाणी, 27 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने तीन नव-नियुक्त आईएएस अधिकारियों को उनकी पहली पोस्टिंग दे दी है। ये अधिकारी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राज्य में पदस्थ किए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार—
▪️गोकुल आरके को रायगढ़ में सहायक कलेक्टर बनाया गया है।
▪️इशांत जयसवाल को कोरबा में पदस्थ किया गया है।
▪️वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्ति मिली है।
तीनों अधिकारी अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त करेंगे और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
