रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड के बीच फिर मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में 28 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है. इसके चलते 1 नवंबर तक कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में बारिश का नया सिस्टम होगा एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं अक्टूबर के आखरी सप्ताह में भी रात की ठंड गायब हो गई है. बंगाल की खाड़ी में दबाव के क्षेत्र बनने के आसार अगले चार दिन बारिश की संभावना है.

इन जिलों में बारिश के आसार
रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत अन्य इलाकों में भी बारिश के आसार हैं. किसानों के लिए चेतावनी दी गई है कि इस मौसम के कारण धान की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. लोगों से आग्रह है कि वे बारिश के मद्देनजर सुरक्षा और बचाव के उपाय करें. आगामी दो-तीन दिन राज्य में मौसम लगातार बदलता रहेगा.

जानकारी के मुताबिक आज से बारिश की रफ़्तार बढ़ने के आसार है. वहीं रविवार को राजधानी रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए रहे जबकि प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है. वहीं राजनांदगांव जिले में भी शनिवार को झमाझम बारिश हुई है जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version