रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बादल चुका है। बारिश और गरम चमक की गतिविधि कम हो गई है। हालांकि मौसम बदलने के बाद कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर बिजली गिर रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दक्षिण भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन और आंधी चलने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश में 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए भी स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले चार-पांच दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर मालदीप, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी की कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा।

आज मंगलवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगह पर मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। बीते दिनों प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की एक दो जगह पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version