Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा: मुख्यमंत्री साय
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा: मुख्यमंत्री साय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा: मुख्यमंत्री साय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को कहा कि राज्य में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है और सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से इस खतरे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद के अंत के बाद बस्तर क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है। नक्सली बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हमने एक प्रभावी आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति शुरू की है और इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। दिसंबर 2023 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से पिछले लगभग दो वर्षों में दो हजार से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।’’ साय ने कहा कि राज्य सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर रही है और उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि के तीन वर्षों तक उन्हें प्रति माह 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ सबसे अधिक प्रभावित राज्य था, लेकिन डबल इंजन वाली सरकार की बदौलत हमारे सुरक्षा बल पूरी तैयारी के साथ इस समस्या का मुकाबला कर रहे हैं। यह संकल्प अवश्य पूरा होगा और इसके बाद बस्तर में तेजी से विकास होगा।’’ बस्तर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए साय ने कहा कि ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत 327 गांवों तक विकास पहुंचा है। इन गांवों में सड़क संपर्क, बिजली व पानी की आपूर्ति, स्कूल, अस्पताल, राशन वितरण सुविधाएं और दूरसंचार नेटवर्क उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, जहां अपार संभावनाएं हैं। नयी उद्योग नीति के तहत पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। साय ने केंद्र सरकार के ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ और ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना’ के तहत राज्य और देश में किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जनजातीय गौरव दिवस’ राज्य के सभी जिलों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समापन समारोह 20 नवंबर को अंबिकापुर (सरगुजा जिला) में होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसरकार ने खोले धान खरीदी केंद्र: CM साय ने इसे किसानों के विश्वास का पर्व बताया
Next Article DG–IG कॉन्फ्रेंस पूर्व सुरक्षा तैयारियाँ तेज़, अपराध नियंत्रण पर पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 5, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पहले थानेदार और अब 136 एसआई, सिपाहियों के तबादले

May 5, 2026
Chhattisgarh

सुशासन तिहार : CM साय ने PM जनमन हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.