राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन द्वारा एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश की पहली इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन रायपुर में किया गया. इस आयोजन के मीडिया पार्टनर न्यूज़ 24 एमपी-सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम रहे. सम्मेलन में भारत के साथ सिंगापुर, श्रीलंका और नेपाल से आए विशेषज्ञों ने आधुनिक प्रिंटिंग तकनीक, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उद्योग के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमी, प्रिंटर्स, तकनीकी विशेषज्ञ और व्यवसायी शामिल हुए. सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग को वैश्विक तकनीकों से जोड़ना, नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना और उद्योग को आधुनिक तकनीक के अनुरूप तैयार करना रहा. सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग तेजी से बदल रहा है और अब डिजिटल तकनीक, ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग इसकी कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा बन चुका है. उन्होंने नई मशीनों, बेहतर गुणवत्ता, कम लागत और तेज़ उत्पादन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी. विशेषज्ञों ने कहा कि समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना ही उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करेगा. इस दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अपने सवालों के जवाब पाने का भी अवसर मिला. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों और व्यवसायियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा उद्योग में निवेश, नवाचार और व्यापार के नए अवसरों पर चर्चा की. सम्मेलन में 200 से अधिक डोनर्स का सम्मान किया गया और नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ. वहीं मेगा लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहा. आयोजकों का कहना है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से छत्तीसगढ़ का प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग नई तकनीकों से जुड़ेगा, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे और प्रदेश का उद्योग राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा.
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
