राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राज्य शासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निर्णय लेते हुए कोनोकार्पस प्रजाति के नए पौधों के रोपण पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में सभी नगर पालिक निगमों के आयुक्तों और नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कोनोकार्पस प्रजाति से स्थानीय जैव विविधता, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र, भू-जल संसाधनों तथा जन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि इस प्रजाति के नए पौधों का रोपण तत्काल प्रभाव से रोका जाए। साथ ही, इसके प्रचार-प्रसार और नर्सरियों के माध्यम से विक्रय पर भी रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्रों में पहले से लगे कोनोकार्पस के पौधों और वृक्षों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर उनके स्थान पर स्थानीय जलवायु के अनुरूप देशी एवं पर्यावरण अनुकूल प्रजातियों का रोपण किया जाए। यह आदेश आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा शासन के पूर्व में जारी निर्देशों के पालन में जारी किया गया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 6 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी की थी, जिसका प्रकाशन सात जुलाई के छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में किया गया था। बता दें कि गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु जैसे राज्यों में इस पौधे को लगाने के लिए पहले से रोक लगी है। कोनोकार्पस इरेक्टस एक विदेशी सजावटी पौधा है, जिसका उपयोग पिछले कुछ वर्षों में सड़क किनारे, पार्कों, कालोनियों और संस्थानों में बड़े पैमाने पर हरियाली बढ़ाने के लिए किया गया। इसकी तेजी से बढ़ने की क्षमता और कम रखरखाव के कारण इसे व्यापक रूप से लगाया गया, लेकिन बाद में इसके पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को लेकर कई विशेषज्ञों ने चिंता जताई है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

