धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ जिला अस्पताल में आयुक्त की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

धमतरी के जिला अस्पताल जीवन दीप समिति में वार्ड आयुक्त की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान शहर की एक आदिवासी महिला ने आवेदन जमा किया, लेकिन आवेदन के दो दिन बाद समिति के ही एक सदस्य राहुल निर्मलकर ने महिला से मुलाकात की। राहुल ने पहले महिला से पैसे की मांग की। जब महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने दो बार शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि कलेक्टर भी तुम्हारी नौकरी नहीं लगवा सकता अगर संबंध बनाओगी तो सर्जन से बात कर तुम्हें वार्ड आयुक्त की नौकरी दिलवा दूंगा।

जब महिला ने इंकार किया तो आरोपी ने फोन पर परेशान करना शुरू कर दिया। तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी जेल में है। लेकिन यह मामला जिला अस्पताल में फैले दलाल तंत्र और भ्रष्ट भर्ती प्रक्रिया की पोल खोलता है।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version